केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के 21वें ओवर की चौथी गेंद के बाद मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रविचंद्रन अश्विन ने एक गुड लेंथ गेंद डाली, जिसपर डीन एल्गर गच्चा खा गए। गेंद सीधा जाकर एल्गर के पैड पर लगी, जिसपर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की अपील के बाद अंपायर मरायस इरासमस ने उन्हें आउट करार दिया। 

Advertisement

इसके बाद एल्गर ने DRS का इस्तेमाल किया। रिव्यू में आया कि गेंद विकेट की लाइन में पिच हुई और विकेट की लाइन में ही पैड से टकराई। लेकिन बॉल ट्रेकिंग के हिसाब से गेंद लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही थी। जिसके बाद थर्ड अंपायर ने एल्गर को नॉटआउट करार दे दिया। 

Advertisement

इसे देखकर कप्तान विराट कोहली समेत टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दंग रह गए। 

इस रिव्यू को देखकर कोहली, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल ने अपना नाराजगी जाहिर की। राहुल की आवाज स्टंप माइक में कैद हुई, जिमेंस वह कह रहे थे- “पूरा देश 11 खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा है।”

इस फैसले से अंपायर इरासमस को भी हैरानी जताते हुए कहा कि ‘यह असंभव है’। 

एल्गर के एलबीडब्लू के फैसले को पलटने के बाद स्टंप माइक में कैद हुई आवाज 

Advertisement

इरास्मस - यह असंभव है।

अश्विन - आपको जीतने के बेहतर तरीके खोजने चाहिए, सुपरस्पोर्ट।

कोहली- अपनी टीम पर भी ध्यान दें जब वे गेंद को चमकाते हैं, न केवल विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर।

Advertisement

केएल राहुल- पूरा देश 11 खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा है।

साउथ अफ्रीका की दमदार शुरूआत

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका टीम जीत से अभी भी 111 रन दूर है। दिन का खेल खत्म होने कर कीगन पीटरसन नाबाद 48 रनों पर पवेलियन लौटे। एल्गर ने 96 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली। 

ऋषभ पंत के नाबाद शतक के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 198 रन बनाए। पहली पारी में मिली 13 रनों की बढ़त के चलते भारत ने साउथ अफ्रीका के सामनें 212 रनों का लक्ष्य रखा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार