दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तभी से उनके साथ-साथ ट्विटर भी चर्चा में बना रहता है। ट्विटर को खरीदने के बाद से, एलन मस्क ने ट्विटर के संचालन के तरीके में कई बदलाव किए। मस्क की एक घोषणा जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं वो ट्विटर पर वैरिफाइड खातों के बारे में थी। एक बड़ी घोषणा की ट्विटर उपयोगकर्ताओं को वेरिफाइड ब्लू टिक के लिए $8 का भुगतान करना होगा। ये मामला अभी प्रोसेस में है।

Advertisement

तीन भागों में विभाजित हैं वैरिफाइड अकांउट: यह भी पुष्टि की गई कि ब्लू टिक की बजाए वैरिफाइड अकांउट को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा जो तीन अलग-अलग रंगों में दिखाई देंगे। ये परिवर्तन भारत में भी दिखाई दिया जिसने लोगों को चौंका दिया। कुछ यूजर्स के अकाउंट के आगे गोल्डन टिक देखकर फैंस हैरान थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), जिसके पहले सभी अकाउंट पर ब्लू टिक थे, मंगलवार को वहां गोल्डन टिक देखने को मिला।

Advertisement

इस वजह से बीसीसीआई को मिला गोल्डन टिक: ट्विटर की नई पॉलिसी के मुताबिक गोल्ड टिक वेरिफाइड कंपनियों या ऑफिशियल बिजनेस अकाउंट्स को अलॉट किया जाएगा। इसी के चलते BCCI का अकाउंट ब्लू टिक की जगह गोल्डन टिक में तब्दील कर दिया गया। इसके अलावा वैरिफाइड सरकारी खातों के लिए ग्रे और व्यक्तियों के लिए ब्लू टिक ही अलॉट करने की पॉलिसी है।

एलन मस्क ने की थी घोषणा: पिछले महीने, सीईओ एलन मस्क ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा था, 'देरी के लिए खेद है, हम अस्थायी रूप से अगले सप्ताह शुक्रवार को वैरिफाइड लॉन्च कर रहे हैं। कंपनियों के लिए गोल्ड चेक, सरकार के लिए ग्रे चेक, व्यक्तियों के लिए ब्लू (सेलिब्रिटी या नहीं) कलर वैरिफाइड अकाउंट को मैन्युअल रूप से प्रमाणित करेगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार