भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लिश बैटर चार्लोट डीन को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में मांकडिंग(रन आउट) आउट किया था। इस घटना पर कई रिएक्शन देखने को मिले हैं और अब एक रिएक्शन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी सामने आया है। दरअसल, इस घटना को DTP ने सड़क दुर्घटना से जोड़ा है और इशारों ही इशारों में चार्लोट डीन से मज़े भी लिए हैं।

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से चार्लोट डीन रन आउट का वीडियो साझा किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने आम जनता के लिए एक मैसेज भी शेयर किया। DTP ने लिखा, 'ड्राइविंग के दौरान सतर्कता क्यों जरूरी है।' इस वीडियो के द्वारा जहां एक तरफ उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है, वहीं दूसरी तरफ बैटर की गलती को भी उजागर किया है।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में इस घटना पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी अपनी राय रखी थी। कपिल देव का मानना है कि मांकडिंग की घटना पर बहसबाजी करने से बेहतर यह है कि इसके लिए कोई आसान नियम बनाया जाए। वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन ने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसी घटनाओं के लिए बहस से बेहतर एक आसान नियम होना चाहिए। अगर बल्लेबाज़ क्रीज से बाहर निकलता है तो इसे शॉट रन माना जाना चाहिए। बल्लेबाज़ को रन नहीं मिलना चाहिए।'

गौरतलब है कि इस घटना पर दीप्ति शर्मा की इंग्लिश फैंस और मीडिया ने खूब आलोचना की थी जिसके बाद खुद दीप्ति ने खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर पर कई बार बल्लेबाज़ को क्रीज से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी। लेकिन, इसके बावजूद बैटर एक ही गलती बार-बार दोहरा रही थी जिसके कारण अंत में उन्हें मांकडिंग करते हुए रन आउट कर दिया गया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार