चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी हमेशा से ही नए खिलाड़ियों को मौका देने में विश्वास रखते हैं। आईपीएल के दौरान सीएसके की कप्तानी करते हुए ऐसा बहुत ही कम मौकों पर देखा गया है कि धोनी ने अपनी प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव किए हों। यही वजह है कि लगातार असफल होने के बावजूद धोनी ने शेन वॉटसन को टीम में मौका दिया और वॉटसन ने 2018 आईपीएल के अंतिम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

बीते दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दीपक चाहर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चपोड़ा से बातचीत के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े सवालों का खुलकर जवाब दिया। 

Advertisement

दीपक चाहर ने कहा, 'जब मैंने चेन्नई की टीम से अपना पहला मैच खेला था तब टीम के कोच फ्लेमिंग मेरे खेलने पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने माही भाई से बोला था कि यह खिलाड़ी अभी काफी युवा है इसे 2-3 मैच के बाद से खिलाते हैं।'

दीपक चाहर ने आगे कहा, 'कोच फ्लेमिंग से माही भाई ने कहा था कि यह लड़का पूरे 14 मैच खेलेगा चाहे यह जितना भी खराब क्यों न खेले लेकिन फिर भी मैं इसे पूरे टूर्नामेंट में मौका दूंगा। माही भाई का यह मानना है कि अगर आपको किसी भी खिलाड़ी को बनाना है तो फिर उन्हें आईपीएल के दौरान पूरे 14 मैचों में मौका देना होगा। ऐसे में वह खिलाड़ी यह तो बड़ा प्लेयर बन जाएगा वरना खुद ही मना कर देगा कि यह मेरे बस का नहीं है।' यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम में ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं करते हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 4 मैचों में 1 जीत के साथ अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार