रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सोमवार (21 सितंबर) को खेले गए आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने डेविड वॉर्नर,राशिद खान,जॉनी बेयरस्टो और मिचेल मार्श को विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर टीम में चुना।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को जगह ना देने के फैसला सबसे लिए काफी हैरानी वाला था। लेकिन मैच के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने उन्हें टीम में शामिल ना करने का कारण बताया।

Advertisement

वॉर्नर ने कहा, “ केन विलियमसन फिट नहीं है, मोहम्मद शमी के साथ ट्रेनिंग के दौरान उनकी जांघ में चोट आई गई थी।

हम चेज करना चाहते थे इसलिए दो स्पिनर खिलाने की जगह हमनें गेंदबाजी ऑलराउंडर को शामिल करने का फैसला किया। इस वजह से हमनें मिचेल मार्श को मौका दिया। 

बता दें कि विलियमसन की जगह टीम में शामिल किए गए मार्श भी चोटिल हो गए हैं। पारी के अपने पहली ही ओवर में वह चोटिल हुए और चार गेंद फेंकने के बाद मैदान के बाहर चले गए। मार्श बल्लेबाजी करने आए लेकिन पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद अपना अगला मुकाबला आबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 26 सितंबर को खेलेगी। अब देखने वाली बात होगी की विलियमसन और मार्श इस मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार