एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है और इस बार पहली बार ऐसा होगा जब कुल आठ टीमें इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में उतरेंगी। लेकिन एक दिलचस्प पहलू ये है कि नेपाल, जिसने पिछले संस्करण में खेला था, इस बार प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है। क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर नेपाल क्यों क्वालीफाई नहीं कर पाया।

Advertisement

आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस बार एशिया कप में नेपाल की टीम क्यों नहीं खेल रही है। सबसे पहले समझते हैं कि इस टूर्नामेंट में टीमों का चयन किस तरह हुआ। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने आठ में से पांच जगह अपने स्थायी सदस्य देशों को दी हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान शामिल हैं। ये देश एशिया की सबसे मज़बूत टीमें मानी जाती हैं और लंबे समय से लगातार इस टूर्नामेंट में खेलते आ रहे हैं।

Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान भी पिछले कुछ सालों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अब स्थायी तौर पर इसमें जगह बना चुका है। अब बात आती है बाकी तीन टीमों की। इनका चयन 2024 में खेले गए एसीसी प्रीमियर कप के ज़रिए हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें उतरीं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया था। नेपाल ने यहां शानदार शुरुआत की और अपने सभी चार ग्रुप मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने हांगकांग, क़तर, सऊदी अरब और मलेशिया जैसी टीमों को हराया।

इसके बाद नेपाल की असली परीक्षा सेमीफाइनल में हुई। नेपाल का मुकाबला यूएई से हुआ और ये मैच उनके लिए निर्णायक साबित हुआ। उम्मीदों के विपरीत नेपाल ये मैच छह विकेट से हार गया। दूसरी ओर, ओमान ने हांगकांग को हराकर फाइनल में जगह पक्की की और साथ ही एशिया कप का टिकट हासिल कर लिया। चूंकि तीन स्थान उपलब्ध थे, इसलिए नेपाल को एक और मौका मिला। उन्हें हांगकांग के खिलाफ तीसरे स्थान का प्लेऑफ़ खेलना था। ये मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया। हांगकांग ने 140 रन का लक्ष्य चेज़ करते हुए नेपाल को हराकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह, नेपाल शानदार शुरुआत के बावजूद सबसे अहम मैच हारकर बाहर हो गया। अगर वो सिर्फ़ एक सेमीफाइनल या प्लेऑफ़ जीत जाता तो एशिया कप 2025 में खेल रहा होता। ग्रुप में अपराजित रहते हुए भी वो आखिरी मौके पर चूक गए और इस बार की प्रतियोगिता से बाहर रह गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार