इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेल रहे हैं। अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस सवाल का जवाब दिया है कि आखिर क्यों मुंबई की टीम रोहित शर्मा को इम्पैक्ट विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल कर रही है।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले टूर्नामेंट के 56वें ​​मैच से पहले, मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने बताया कि रोहित को केवल बल्लेबाजी के लिए चुना जा रहा है, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें चोट लगी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से जयवर्धने ने कहा, "रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही चोट से जूझ रहे हैं।"

Advertisement

रोहित के अधिकांश मैचों में मैदान पर नहीं उतरने से उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं थी। हालांकि, वो इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और विकेटों के बीच अच्छी दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन मैदान पर उनकी अनुपस्थिति ने सवाल खड़े कर दिए थे। रोहित ने कुछ मैचों में फील्डिंग की है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने सात ओवर फील्डिंग की, जिसके बाद कर्ण शर्मा ने उनकी जगह ली।

इसी तरह, दिल्ली में डीसी के खिलाफ मैच में भी वो काफी लंबे समय तक फील्डिंग करते रहे। इन मैचों को छोड़कर, उन्होंने बहुत ज्यादा फील्डिंग नहीं की है लेकिन भारतीय टीम के लिहाज से देखा जाए तो ये अच्छा ही है क्योंकि आईपीएल के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर भी जाना है जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है ऐसे में अगर रोहित आईपीएल में ही फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए तो भारतीय टीम उस दौरे से पहले ही संकट में आ जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित को 23 फरवरी 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत- पाकिस्तान मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वो कुछ ओवरों के लिए मैदान से बाहर चले गए। उसके बाद से ही रोहित को ये चोट तंग कर रही है। हालांकि, भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि वो जल्दी ठीक हो जाएं और अपना शानदार फॉर्म यूं ही जारी रखें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार