Yograj Singh won’t attend his son Yuvraj Singh’s wedding ceremony in hindi

Advertisement

26 नवंबर,  नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। युवराज सिंह अपनी मंगेतर हेजल कीच के साथ 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में युवराज अपनी शादी को शानदार बनानें के लिए लगे हुए हैं। 

अनुष्का शर्मा पहुंची विराट कोहली से मिलने मोहाली: PHOTOS

Advertisement

युवराज सिंह ने अपनी शादी में नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। जहां युवराज अपनी तैयारियों को लेकर वयस्त है तो ये खबर आ रही है  कि युवी के पिता योगराज सिंह युवराज सिंह की शादी में नहीं जाएगें। युवराज सिंह की शादी चंढ़ीगढ़ से 40 KM दूर फतेगढ़ साहिब गुरुद्वारा में होना है।

गौतम गंभीर ने साधा कोहली पर निशाना, देखिए वीडियो

गौरतलब है कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपनी पहली पत्नी शबनम से अलग रहते हैं। योगराज ने बयान दिया है दुर्भाग्य से मैं युवी की शादी में शामिल नहीं हो पाउंगा। मैनें युवी की मां शबनम से पहले ही कहा है कि शादी में धार्मिक गुरु शामिल हुए तो मैं शादी में नहीं जा पाउंगा। 

कोहली से भी आगे निकला यह भारतीय बल्लेबाज, केवल 209 पारियों में कर ली सचिन की भी बराबरी

योगराज ने कहा कि मैं सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं ना कि किसी धार्मिक गुरु पर। इसलिए मैं युवी की शादी में नहीं जा पाउंगा।

इसके अलावा मैं ललित होटल में होने वाले मेहंदी कार्यक्रम में शरीक जरूर होगा।  आपको बता दें कि युवी की शादी में केवल परिवार वाले और दोस्त शरीक होगें। होटल ललित में 29 नवंबर को मेहंदी का कार्यक्रम है।

BREAKING: तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुआ यह दिग्गज तेज गेंदबाज

Advertisement

युवी की शादी के बंदोबस्त के बारे मे योगराज ने कहा कि शबनम ये सब काम आसानी से अंजाम दे देगी। इसके अलावा योगराज अपने बेटे युवी की शादी के फैसले से काफी खुश हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार