किंग्सटन, 7 जून| वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस ने कहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। वह इस बात को जानते हैं कि अपनी योग्यता को परखने के लिए उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वेस्टइंडीज को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके लिए उसने अपनी 25 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें 23 साल के थॉमस को र्जिव के तौर पर चुना गया है। कोविड-19 के बाद यह पहली क्रिकेट सीरीज हो सकती है।

Advertisement

जमैका ग्लेनर ने थॉमस के हवाले से लिखा है, "जब मैं चुना गया तो यह काफी सुखद एहसास था क्योंकि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "घर में रहना और कुछ नहीं करना और इसके बाद यह मौका मिलना..अगर मैं इंग्लैंड में नहीं भी खेलूंगा तो भी ट्रेनिंग कर रहा होऊंगा और अपने आप को फिट रख रखूंगा। इसलिए मैं काफी खुश हूं।"

थॉमस वेस्टइंडीज के लिए 20 वनडे और 12 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट पदार्पण नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "मुझे वेस्टइंडीज में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज के लिए टीम में बुलाया गया था लेकिन में पदार्पण नहीं कर पाया। उम्मीद है कि मैं जल्दी कर पाऊंगा, हो सकता है इस बार, क्योंकि मैं निश्चित तौर पर वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं।"

थॉमस ने कोच फिल सिमंस के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने और कोच ने टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में काफी चर्चा की है। वो मुझसे कहते रहते थे कि तुम्हें मेरी टीम में होना चाहिए क्योंकि आप इतनी तेज गेंदबाजी कर मेरी टीम से बाहर नहीं हो सकते।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार