West Indies vs Australia 2nd Test Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला गुरुवार, 03 जुलाई से नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रेनाडा में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर ट्रेविस हेड को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि गज़ब की फॉर्म में है और वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2 इनिंग खेलकर 120 रन ठोक चुके हैं। बता दें कि ये 31 वर्षीय बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने 42.40 की औसत से 3,859 रन बनाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड के नाम 15 टेस्ट विकेट भी दर्ज हैं, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप ब्यू वेबस्टर या स्टीव स्मिथ का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

WI vs AUS 2nd Test Match Details

दिन - गुरुवार, 03 जुलाई 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रेनाडा

National Cricket Stadium, Grenada Pitch Report

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रेनाडा में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर ऐसा करते हुए 4 टेस्ट इंटरनेशनल में से 3 जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि ग्रेनाडा के मैदान पर टेस्ट फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 278 रन रहा है जो कि दूसरी इनिंग में 365 रन, तीसरी इनिंग में 223 रन और चौथी इनिंग में 129 रन हो जाता है।

Advertisement

बता दें कि इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2022 में खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 10 विकेट से धूल चटाकर जीत हासिल की थी। इस मैच में चार इनिंग में 649 रन बने और 30 विकेट गिरे।

WI vs AUS Test Head To Head Record

कुल - 121
ऑस्ट्रेलिया - 62
वेस्टइंडीज - 33
ड्रॉ - 25
टाई - 01

Advertisement

WI vs AUS 2nd Test Dream11 Team

विकेटकीपर - एलेक्स कैरी, शाई होप
बल्लेबाज़ - स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड (कप्तान)
ऑलराउंडर - ब्यू वेबस्टर (उपकप्तान), जस्टिन ग्रीव्स
गेंदबाज़ - जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जायडेन सील्स, शमर जोसेफ।

WI vs AUS Predicted Playing 11

Advertisement

West Indies Probable XI : क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेस (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडेन सील्स।

Australia Probable XI : उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन।

WI vs AUS 2nd Test Dream11 Prediction, WI vs AUS Dream11 Team, WI vs AUS Test Series, Fantasy Cricket Tips, WI vs AUS Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, West Indies vs Australia

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार