West Indies vs England 3rd Test: नंबर 11 के बल्लेबाज साकिब महमूद (Saqib Mahmood) और नंबर 10 के बल्लेबाज जैक लीच (Jack Leach) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने ग्रेनेडा में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 204 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपने 9 विकेट सिर्फ 114 रन पर हीं गंवा गिए थे। लेकिन इसके बाद महमूद औऱ लीच ने मिलकर दसवें विकेट के लिए 218 गेंदों में रिकॉर्ड 90 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआथ खराब रही औऱ 23 रन के कुल स्कोर पर जैक क्रॉली के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम के टॉप 7 बल्लेबाजों में ओपनर एलेक्स लीस (31 रन) के अलावा कोई औऱ दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। निचले क्रम में क्रिस वोक्स ने 25 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के 7 विकेट सिर्फ 67 रन पर ही गिए गिए थे।  

इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद 118  गेंदों में 49 रन बनाए, वहीं लीच ने 141 गेंदों में नाबाद 41 रन की पारी खेली। जिसके चलते इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचा। 

वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा केमार रोच, काइल मेयर्स, अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट और जर्मेन ब्लैकवुड ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार