वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 में निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रोहित शर्मा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन टांग दिए। इस दौरान रोहित शर्मा ने शानदार अर्द्धशतक लगाया और अंत में दिनेश कार्तिक ने शानदार फिनिश करते हुए 19 गेंदों में 41 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि, रविचंद्न अश्विन ने भी कार्तिक का बखूबी साथ निभाया और अंत तक 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों की साझेदारी के दौरान मज़ेदार पल उस समय देखने को मिला जब 19वें ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने सिंगल लेकर अश्विन को स्ट्राइक दी और उन्होंने सोचा कि अश्विन उन्हें अगली गेंद पर सिंगल लेकर फिर से स्ट्राइक देंगे।

Advertisement

फैंस भी शायद यही सोच रहे थे लेकिन अश्विन के इरादे कुछ और थे। उन्होंने जेसन होल्डर के इस ओवर की दूसरी गेंद पर खड़े-खड़े छक्का लगा दिया। बेशक गेंद फुलटॉस थी लेकिन अश्विन ने जिस तरह से ये छक्का लगाया उसे देखकर लगा कि वो पुराने अश्विन नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपनी बैटिंग में काफी सुधार किया है। अश्विन ये छक्का लगाकर अपनी जगह से हिले भी नहीं जबकि कार्तिक तो सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े थे।

हालांकि, बल्ले से वो जितना योगदान दे सकते थे उन्होंने दिया लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो गेंद से क्या कमाल दिखाते हैं क्योंकि अगर वो गेंद से नहीं चमके तो शायद व्हाइट बॉल फॉर्मैट में ये उनका आखिरी टूर साबित हो सकता है। ऐसे में वेस्टइंडीज का ये दौरा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार