आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मैच बुधवार को केनिंग्सटन ओवल में खेला जाएगा।

Advertisement

WI vs NZ: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – बुधवार, 17 अगस्त, 2022
समय – रात 11: 30 बजे
जगह – केनिंग्सटन ओवल,ब्रिजटाउन बारबाडोस

WI vs NZ: Match Preview

न्यूजीलैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से धूल चटाई है। ऐसे में अब वेस्टइंडीज की निगाहें वनडे सीरीज को जीतकर कीवी टीम के खिलाफ हिसाब बराबर करने पर टिकी होंगी। वेस्टइंडीज ने भले ही टी-20 सीरीज को गंवाया हो, लेकिन उन्होंने टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जीतकर अच्छी वापसी की थी।

वेस्टइंडीज को हाल ही में भारत ने वनडे सीरीज में 0-3 से हराया था। इस साल कैरेबियाई टीम 50 ओवर क्रिकेट में अब तक लय में नहीं दिखी है। बता दें कि मेजबानों के लिए इस साल शाई होप ने सबसे ज्यादा 18 इनिंग में 616 रन बनाए हैं। वहीं शरमाई ब्रुक्स 18 मैचों में 613 रन अपने नाम कर चुके हैं।

कैरेबियाई गेंदबाज़ों की बात करें तो इस साल अकील हुसैन टीम के लिए 17 मैच में 25 विकेट चटका चुके हैं। वहीं अल्जारी जोसेफ ने 14 मुकाबलों में 22 विकेट दर्ज किए हैं। लेकिन सिर्फ यही दोनों गेंदबाज़ हैं जिन्होंने टीम के लिए दो अंकों में विकेट हासिल किए हैं। 

न्यूजीलैंड की बात करें तो मेहमान टीम ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने पिछले महीने स्कॉटलैंड को एकलौते वनडे में हराया था, वहीं आयरलैंड को टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ अप्रैल में 3-0 से सीरीज जीती थी।

WI vs NZ : Match Prediction 

न्यूजीलैंड की टीम वनडे क्रिकेट में लय में नज़र आ रही है, वहीं वेस्टइंडीज ने बीते समय में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। ऐसे में कीवी टीम सीरीज के पहले मैच को जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

WI vs NZ Head-to-Head

कुल – 65
वेस्टइंडीज – 30
न्यूजीलैंड – 28
बेनतीजा – 07

WI vs NZ Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई हैं।

WI vs NZ Probable Playing XI

वेस्टइंडीज - शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शरमाई ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, कीमो पॉल, जेडन सील्स

न्यूजीलैंड - टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

WI vs NZ Fantasy XI

विकेटकीपर- शाई होप, निकोलस पूरन, टॉम लैथम
बल्लेबाज - डेवॉन कॉनवे, मार्टिन गप्टिल, ब्रैंडन किंग
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, मिचेल सेंटनर
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, कीमो पॉल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार