WI VS SA: वेस्टइंडीज की टीम ने साउथ अफ्रीका को चौथे टी20 इंटरनैशनल मैच में 21 से हरा दिया। इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) को उनके निराले अंदाज में देखा गया। मैच के दौरान क्रिस गेल को कैप के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा गया। वेस्टइंडीज के इस खास कदम ने कमेंटेटरों सहित प्रशंसकों को पूरी तरह से चौंका दिया। 

Advertisement

गेल ने अफ्रीकी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर धीमी गति की गेंद फेंककर चकमा दे दिया। बल्लेबाज गेंद को पूरी तरह से हिट करने में विफल रहा और साथ ही वह क्रीज से आगे निकल गया। इस बीच निकोलस पूरन ने कोई गलती नहीं की और बेल्स को उड़ा दिया।

Advertisement

विकेट लेने के बाद क्रिस गेल को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था। टोपी और चश्मे में गेल विकेट लेने के बाद मैदान पर ही गुलाठी मारने लगे। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फिर क्षेत्ररक्षण गेल ने अपनी हरकतों से अपने प्रशंसकों का हमेशा ही मनोरंजन किया है। गेल ने हर बार साबित किया है कि उन्हें क्यों सबसे मनोरंजक क्रिकेटर माना जाता है। 

बता दें कि वेस्टइंडीज की इस जीत के बाद सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है। वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने 25 गेंद पर धमाकेदार 51 नाबाद रनों की पारी खेली और गेंदबाजी के दौरान एक विकेट भी लिया। वहीं ब्रावो ने 19 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। कायरन पोलार्ड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार