West Indies vs Sri Lanka 3rd T20 Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सोमवार, 15 जून को सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 06:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला जमैका के ही मैदान पर खेला गया था जहां श्रीलंका ने 194 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 37 रनों से मात दी। इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा (40 गेंदों पर नाबाद 61 रन) और दासुन शनाका (24 गेंदों पर 58 रन) ने अर्धशतक ठोका, वहीं दुष्मंथा चमीरा (3.1 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट) और वानिन्दु हसंरगा (4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए थे।
WI vs SL 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - सोमवार, 15 जून 2025
समय - 06:00 AM IST
वेन्यू - सबिना पार्क, किंग्स्टन
Sabina Park Kingston, Jamaica Pitch Report
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जमैका के सबिन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 13 में से 07 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है।
WI vs SL T20 Head To Head Record
कुल - 20
वेस्टइंडीज - 09
श्रीलंका - 11
WI vs SL 3rd T20 : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
WI vs SL 3rd T20: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शाई होप, रोवमैन पॉवेल और शमर जोसेफ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI
West Indies 3rd T20 Probable Playing XI: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर/शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा।
West Indies vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs SL 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।