ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 11 फरवरी (Cricketnmore): वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्लयूआईसीबी) ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले वेतन को लेकर टीम द्वारा किए जा रहे विरोध पर हैरानगी जताई है और कहा है कि अगर टीम रविवार तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करती है तो टीम का विकल्प तलाश किया जाएगा। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, डब्लयूआईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल मुइरहेड ने कहा है कि नए अनुबंध में वेतन की जो संरचना है उसे पिछले साल मई में ही तय कर लिया गया था जिसे वेस्टइंडीज की खिलाड़ियों के संघ (डब्लयूआईपीए) ने मंजूरी दे दी थी और इसके बारे में सारे खिलाड़ियों को सूचित भी कर दिया गया था।

Advertisement

मुइरहेड ने कहा कि उसके बाद से इसी अनुबंध के आधार पर अब तक तीन द्विपक्षीय दौरों पर खिलाड़ियों को भुगतान किया गया है। इसलिए डब्लयूआईसीबी को हैरत है कि टी-20 विश्व कप से ठीक पहले आखिर खिलाड़ी इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "इसमें कुछ समस्या है, उन्हें इसकी पहले से ही जानकारी थी। उन्हें पिछले साल अप्रैल में ही पता था कि उन्हें कितना भुगतान किया जाना है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने वही किया जो तय हुआ था। अब उनका यह कहना कि वह इसमें बदलाव चाहते हैं काफी आश्चर्य की बात है। मुझे नहीं पता कि हम इस समय कैसे इस चीज के बारे में सोचें।"

विरोध के पीछे साजिश की आशंका जाहिर करते हुए मुइरहेड ने कहा, "टीम का इस समय आना और कहना कि उन्हें यह मंजूर नहीं है, मुझे इसमें कोई साजिश लगती है।"

मुइरहेड ने कहा कि डब्लयूआईसीबी, डब्लयूआईपीए और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों की संघ ने (एफआईसीए) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को ई-मेल और अनुबंध की प्रति भेज कर इस बात की जानकारी दे दी गई थी।

एजेंसी


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार