टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेट की गंभीर परेशानी से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी फिटनेस पर खुलकर बयान दिया है। इससे भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। शनिवार (14 फरवरी) को कप्तान सूर्यकुमार यादव  ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि अभिषेक शर्मा इस अहम मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में अभिषेक शर्मा पेट के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसी कारण वह नामीबिया के खिलाफ भारत का पिछला ग्रुप मुकाबला नहीं खेल पाए थे और पाकिस्तान मैच को लेकर भी उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए थे।

अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस सस्पेंस को खत्म करते हुए कहा कि अभिषेक पूरी तरह फिट हो चुके हैं और बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं, तो हम जरूर अभिषेक को खिलाएंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह चाहते हैं अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में खेलें, क्योंकि दोनों टीमें एक-दूसरे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहती हैं।

अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में भारत के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। एशिया कप 2025 के दौरान उन्होंने सुपर फोर मुकाबले में सिर्फ 39 गेंदों में 74 रन ठोक दिए थे और मैन ऑफ द मैच बने थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब तक अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 110 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 के आसपास रहा है। अब जब कप्तान की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है, तो साफ है कि भारत अपने इस विस्फोटक बल्लेबाज़ के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगा। ऐसे में मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है, जहां एक बार फिर अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार