Will Jacks catch: इंग्लैंड के क्रिकेटर विल जैक्स (Will Jacks) ने SA20 लीग में गजब कर दिया है। विल जैक्स ने क्रिकेट के इतिहास के सबसे शानदार कैच में से एक लपका है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए विल जैक्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ डीप में अविश्वसनीय रूप से इस कैच को पकड़ा। सुपर किंग्स के हिटर गेराल्ड कोएत्ज़ी ने कैपिटल्स के सीमर ईथन बॉश के खिलाफ डीप मिड-विकेट क्षेत्र में गजब का शॉट मारा था। 

Advertisement

बावजूद इसके विल जैक्स ने ना केवल यह सुनिश्चित किया कि उन्होंने गेंद को छक्के के लिए जाने से बचाया बल्कि एक हाथ से हैरतअंगेज कैच भी लपक लिया। एक क्षण के लिए ये निश्चित छक्का लग रहा था, विल जैक्स गेंद को रोकने के लिए दौड़ते हुए आए और कैच लेने के लिए अपना दाहिना हाथ खींच लिया। एक पल के लिए लगा कि विल जैक्स अपना बैलेंस खो देंगे।

Advertisement

देखने वालों के लिए ये कैच हैरान-परेशान कर देने वाला हो सकता है। क्रिकेट के इतिहास में पिछले दो-तीन वर्षों में क्षेत्ररक्षण मानकों के बावजूद यह कैच एक हाथ से पकड़ा गया सबसे आश्चर्यजनक कैच था।

सुपर किंग्स  के कोच फ्लेमिंग तक को इस पर विश्वास नहीं हो रहा था। कमेंट्री बॉक्स में भी कोई इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा होता है। माइक हेसमैन खुशी से हवा में चिल्ला उठते हैं। वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी SA20 की 'कैच अ मिलियन' प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'यह कैच है जो एक मिलियन का हकदार है।'

फैंस ने भी सैमी की भावनाओं को यह कहते हुए प्रतिध्वनित किया कि यदि विल जैक्स भीड़ में होते, तो उसे एक मिलियन रैंड मिल जाते। बता दें कि विल जैक्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं। विल जैक्स ना केवल फील्डिंग से बल्कि बल्ले से भी टीम के लिए कारगर साबित हुए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार