Will Jacks Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ विल जैक्स (Will Jacks) ने बीते सोमवार, 16 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 29वें मुकाबले में इटली (ENG vs ITA) के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इयोन मार्गन (Eoin Morgan) और जोस बटलर (Jos Buttler) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां विल जैक्स ने इंग्लिश टीम के लिए नंबर-7 पर बैटिंग की और 22 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के ठोककर नाबाद 53 रन बनाए। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

विल जैक्स ने इयोन मार्गन और जोस बटलर को पछाड़कर ये कारनामा किया है जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 25-25 गेंदों पर अर्धशतक ठोके।

इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक

  • विल जैक्स - 21 बॉल बनाम इटली (साल 2026, कोलकाता ईडन गार्डन्स)
  • इयोन मार्गन - 25 बॉल बनाम वेस्टइंडीज (साल 2012, पल्लेकेले)
  • जोस बटलर - 25 बॉल बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2021, डरबन)

गौरतलब है कि ये विल जैक्स के टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली हाफ सेंचुरी है। वो इंग्लैंड के लिए अब तक 36 टी20 की 30 पारियों में 145 की स्ट्राइक रेट से 514 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी चटकाए हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद टीम ने विल जैक्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में इटली की टीम के लिए बेंजीनम मैनिट ने 25 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों पर 45 रन और जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों पर 43 रन ठोके। हालांकि इन सब के बावजूद इटली 20 ओवर में 178 रन ही जोड़ पाई और इस तरह इंग्लैंड ने 24 रनों से मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार