England vs New Zealand Super 8: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) ने शुक्रवार (27 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जैक्स जिन्होंने पहले गेंदबाजी में 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 18 गेंदों में 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दी दहलीज पार कराई।
इस शानदार खेल के लिए जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में चौथी बार वह प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।
जैक्स एक टी-20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन की बराबरी की। वह 2012 टी-20 वर्ल्ड कप मे चार बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में भी टॉप पर आ गए हैं और उन्होंने 10 मैच में ऐसा किया है। जैक्स ने इस लिस्ट में केविन पीटरसन, ल्यूक राइट, आदिल रशीद और जोस बटलर को पीछे छोड़ा।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया और सुपर 8 राउंड में तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही लेकिन शानदार वापसी करते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।