भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार लय में नजर आए और पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लेकर इंग्लिश पारी को 465 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। बुमराह का मौजूदा फॉर्म देखते हुए हर भारतीय फैन यही दुआ कर रहा है कि वो किसी तरह पांच के पांच टेस्ट मैच खेल जाएं लेकिन ऐसा होगा या नहीं ये कहना फिलहाल मुश्किल है।

Advertisement

वहीं, बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले अपने पति के साथ मजेदार बातचीत की। चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर ने गणेशन से बुमराह को सभी पांच टेस्ट खेलने के लिए मनाने का आग्रह किया। गणेशन के इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि ये बातचीत किसी और दिन होगी।

Advertisement

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले पुष्टि की थी कि 31 वर्षीय बुमराह केवल तीन टेस्ट खेलेंगे क्योंकि प्रबंधन का लक्ष्य उनके कार्यभार पर नज़र रखना है। प्री-सीरीज़ इंटरव्यू के दौरान, बुमराह ने ये भी खुलासा किया था कि चोटों के अपने इतिहास को देखते हुए, वो अभी एक सीरीज़ में तीन टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।

बुमराह के साथ इंटरव्यू में गणेशन ने पूछा, "चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर की तरफ़ से एक अनुरोध आया है। संदेशवाहक को मत मारना, मैं बस आपको बता रही हूं, वो कह रहे हैं कि जसप्रीत प्लीज सभी पांच मैच खेलना, प्लीज-प्लीज।"

अपनी पत्नी के इतना कहते ही बुमराह ने जवाब दिया, "ये वो बातचीत है जो हम किसी और दिन करेंगे। मैं हमेशा से भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहता था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके अलावा तीसरे दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, बुमराह ने उन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया जिन्होंने उनसे कहा था कि वो लंबे समय तक नहीं खेल सकते। बुमराह ने कहा, "जो मेरी तैयारी है या विचार है, मुझे हमेशा से भारत के लिए क्रिकेट खेलना था। मैं अपने विश्वास पर खेलता हूं, हर प्रारूप में अपने विश्वास पर आया हूं। मुझे लोगों ने हमेशा ना ही बोला है। लोगों ने बोला है तुम नहीं खेल पाओगे, फिर बोला 6 महीने खेलोगे, 8 महीने खेलोगे। खेलते-खेलते, सिर्फ 10 साल पूरे होने आए हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में, 12-13 साल में मैं आईपीएल खेल रहा हूं। लोग अभी भी बोलते हैं जाएगा, इंतज़ार करते रहो, मैं नहीं सोचने वाला हूं उसके बारे में।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार