भारत इस समय LPG संकट से जूझ रहा है और इसका कारण है पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष। ईरान पर यूएसए-इज़रायल के हमले की वजह से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद हो गया है, जिससे सऊदी अरब और क़तर जैसे देशों से भारत का LPG आयात रुक गया है। हालांकि, LPG संसाधनों की कमी के बीच भारत में आईपीएल का त्यौहार भी शुरू होने वाला है।

Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है लेकिन इस बड़े इवेंट से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल घूम रहा है कि क्या LPG संकट का आईपीएल पर कोई असर पड़ेगा या ये इवेंट बिना किसी रूकावट के चलता रहेगा। इस सवाल का जवाब एक बीसीसीआई अधिकारी से भी पूछा गया और उस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वो इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, लेकिन उनका दावा है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है।

Advertisement

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अधिकारी ने कहा, "हम स्थिति का पहले से अंदाज़ा नहीं लगा सकते। हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा। जिन लोगों से भी हमने बात की है, उन सभी का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। होटल वाले भी यही कह रहे हैं, इसलिए फ़िलहाल हमें इसी बात पर भरोसा करना होगा। अभी तक तो सब कुछ ठीक है। हम स्थिति पर नज़र रखेंगे। हम अभी से पहले से अंदाज़ा लगाकर कोई फ़ैसला क्यों लें? हम निश्चित रूप से स्थिति के हिसाब से ही काम करेंगे। अगर स्थिति की मांग हुई कि हमें कुछ करना चाहिए, तो हम ज़रूरी कदम उठाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होनी है, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुक़ाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइज़र्स हैदराबाद से होगा। एक तरफ आरसीबी अपना टाइटल डिफेंड करने की शुरुआत करेगी तो दूसरी तरफ खतरनाक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन को भूलकर इस सीजन में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार