सेंट लूसिया जॉक्स बुधवार (19 अगस्त) को ब्रायन लारा स्टेडियम में जमैका तलाहवास के खिलाफ कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 में अपना पहला मुकाबला खेलने को उतरेगी। सेंट लूसिया के कप्तान डैरेन सैमी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपने घरेलू मैदान के फैंस को इस सीजन काफी मिस करेंगे। 

Advertisement

कोरोनावायरस महामारी के चलते सीपीएल के सभी मुकाबले त्रिनिदाद में खेले जाएंगे। साथ ही सभी मुकाबले बिना फैंस के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

Advertisement

Cricketnmore.com से बातचीत करते हुए डैरेन सैमी ने कहा, “ सीपीएल बिना फैंस के त्रिनिदाद में खेला जाएगा,जिसमें निश्चित तौर पर हम फैंस को बहुत मिस करेंगे।एक प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर जब हमारे फैंस मैदान पर हमें चीयर करते हैं तो उससे हमारा उत्साह बढ़ता है। लेकिन हम समझते कोरोनावायरस महामारी की स्थिति के चलते इस टूर्नामेंट में फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है।" 

सैमी ने मजाकिया लहजे में आगे कहा, " ऐसे में मैदान पर अब मैं जब अपने खिलाड़ियों को आवाज मारूंगा तो वह आसानी से सुन सकेंगे,लेकिन निश्चित तौर पर दर्शकों की कमी खलेगी।" 

सीपीएल 2020 के लिए Cricketnmore सेंट लूसिया जॉक्स का एसोसिएट स्पॉंसर है। इस सीजन सेंट लूसिया जॉक्स से जुड़ी हर खबर के लिए विजिट करें Cricketnmore.com पर

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार