क्या IPL 2023 खेलेंगे धोनी?, कैप्टन कूल ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

Updated: Sun, May 01 2022 20:13 IST
Cricket Image for Will Ms Dhoni Play Ipl 2023 Captain Cool Answered (MS Dhoni Captain)

MS Dhoni Captain: एम एस धोनी (MS Dhoni) वापस चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में थाला धोनी जब टॉस के लिए मैदान पर आए तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। धोनी ने आईपीएल 2022 से ठीक पहले जब कप्तानी छोड़ी थी तब इस बात को काफी हवा मिली थी कि हो ना हो ये आईपीएल सीजन धोनी का लास्ट सीजन होगा।

टॉस के वक्त जब धोनी आए तब उनसे इसी से जुड़ा हुआ सवाल पूछा गया। डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा, 'क्या हम आपको अगले साल फिर से येलो जर्सी में देखेंगे?' धोनी ने बिना बातों को घुमाए इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि वो आपको फिर से दोबारा येलो जर्सी में दिखेंगे।

धोनी ने कहा, 'आप मुझे पीली जर्सी में जरूर देखेंगे, या तो ये जर्सी यही होगी या कोई और किसी को नहीं पता।' धोनी ने इसके अलावा कहा, 'आपको वर्तमान स्थिति को समझने की जरूरत है। हमने कैच छोड़े हैं, वो चीजें हैं जहां पर आप बेहतर हो सकते हैं। इन क्षेत्र पर काम करने की जरूरत है।'

बता दें कि रवींद्र जडेजा ने खुदके गेम पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। CSK ने इससे रिलेटेड एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था,'जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया इसके साथ ही उन्होंने धोनी से CSK की कप्तानी करने का निवेदन भी किया था जिसे धोनी ने मान लिया है।'

यह भी पढ़ें: 'खैर नहीं अब दूसरी टीमों की', धोनी कप्तान नहीं होंगे तो CSK का कुछ नहीं हो सकता- सहवाग

इससे पहले जडेजा की कप्तानी में सीएसके ने 8 मैचों में केवल 2 में जीत दर्ज की। कप्तानी के बोझ तले जडेजा दबे नजर आए यही वजह है ना तो उनके बल्ले से रन निकले ना ही उनकी गेंदबाजी ठीक हुई। यहां तक की वो फील्डिंग में भी काफी ज्याद सुस्त नजर आए थे। वहीं धोनी की कप्तानी में सीएसके 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें