SRH Probable Playing XI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH Vs DC) के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या आज खेलेंगे पैट कमिंस?: सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या पैट कमिंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि वो इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
दरअसल, खुद SRH के हेड कोच डेनियल वेटोरी ने पैट कमिंस की उपलब्धता पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि पैट कमिंस 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक्शन में नज़र आ सकते हैं। फिलहाल वो सेलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं हैं। गौरतलब है कि वो अपनी पीठ की चोट से उबरने के बाद SRH की टीम से जुड़ चुके हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए तीन ऑप्शन: सनराइजर्स की टीम अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से जीती है, ऐसे में वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसी नए खिलाड़ी को जरूर मौका दे सकते हैं। उनके पास तीन ऑप्शन हैं, जो कि लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका और कामिंदु मेंडिस हैं।
लियाम लिविंगस्टोन बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन हैदराबाद की टीम ने उन पर भरोसा जताया है। बात करें अगर दिलशान मदुशंका की तो वो टीम की गेंदबाज़ी को मजबूती देंगे, वहीं कामिंदु मेंडिस अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- लियाम लिविंगस्टोन/दिलशान मदुशंका/कामिंदु मेंडिस।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।