भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के परफेक्ट फ्री किक से प्रभावित भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने कोहली से पूछा है कि कोचिंग सेशन का फीस एक साथ दोगे और किस्तों में चुकाओगे। छेत्री ने कोहली द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो रि-ट्वीट करते हुए पूछा, " सारे कोचिंग सेशन का एक ही बिल भेजूं या फिर आसान किश्तों में चुकाओगे चैंपियन।"

Advertisement

कोहली का फुटबॉल प्रेम जग जाहिर है और उनके फैन भी उस समय हैरत में पड़ गए जब उन्होंने फ्री किक पर गोल करने का क्रॉसबार चैलेंज को स्वीकार किया। कोहली का यह चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

32 साल के कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बायो बबल के दौरान फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कोहली को फ्री किक पर शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है, हालांकि फ्री किक पर लगाया गया उनका यह शॉट क्रॉसबार से जा टकराया और वह गोल करने से चूक गए।

भारतीय क्रिकेट कप्तान ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, " एक्सीडेंटल क्रॉसबार चैलेंज।" उन्होंने साथ ही हंसते हुए इमोजी भी पोस्ट किया है।

कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, " वह हमेशा एक अच्छे और प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खिलाड़ी थे। मुझे याद है कि जब हम अपनी अकादमी में अभ्यास से पहले वार्मअप करते थे, तो कोहली मैदान के चारों ओर दौड़ने के बजाय फुटबॉल को प्राथमिकता देते थे। भले ही यह वार्म-अप हुआ करता था, कोहली बेहद प्रतिस्पर्धी होंगे और कोशिश करेंगे और जीतेंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार