RCB Probable Playing XI Vs SRH, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 67वां मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

रजत पाटीदार की होगी वापसी: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, बेंगलुरु के कैप्टन रजत पाटीदार पूरी तरह फिट हो गए हैं और आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। RCB के क्रिकेट डायरेक्ट मो बोबाट ने खुद इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा, “रजत पूरी तरह फिट हैं। हम उनके मामले में सतर्क थे और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। हमने सोचा था कि उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए ताकि वे आराम कर सकें और पूरी तरह ठीक हो जाएं। लेकिन अब वे यहाँ हैं, अभ्यास कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" बता दें कि रजत पाटीदार को रायपुर में KKR के खिलाफ मैच में सिर में चोट लग गई थी। वो अपनी चोट की वजह से धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।

वेंकटेश अय्यर के सिर लटकी तलवार: RCB की XI में रजत पाटीदार की वापसी होती है तो ऐसे में बेंगलुरु टीम के पिछले मैच के हीरो वेंकटेश अय्यर की पॉजिशन खतरे में आ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में ही टीम में चुना गया था। याद दिला दें कि वेंकी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों पर नाबाद 73 रन ठोके थे। हालांकि अगर RCB चाहे तो वो वेंकटेश अय्यर की जगह खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज़ जैकब बेथेल को भी बाहर बैठा सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल/वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी स्क्वाड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप सॉल्ट, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार