आईपीएल के 30 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 20 रनों की हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस मैच में मुंबई की टीम के दो बड़े खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद नहीं थे। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयवर्धने ने कहा कि रोहित को कुछ अतिरिक्त दिन दिया जा रहा है ताकि वो फिर से जबरदस्त तरीके से वापसी कर सके। वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच में उपलब्ध रहेंगे।

जयवर्धने ने कहा,"यूके से आने के बाद रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे और अच्छी तरीके से दौड़ लगा रहे थे। हमें ऐसा लगा कि उनको कुछ दिन और चाहिए थे जिसकी वजह से वो बेहतर तरीके से अगले मैच में पेश आए। हार्दिक भी ट्रेनिंग कर रहे थे और उन्हें भी इंजरी थी इसलिए उन्हें एक्स्ट्रा दिन दिया गया। कुछ भी ज्यादा सीरियस नहीं है।"

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई के कोच ने कहा कि विकेट आसान नहीं था और पूरी टीम के इस मैच के परिणाम के ऊपर विचार करना होगा।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 156 रन बनाए। इसके बाद में मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन ही बना पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार