ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाना है और इस दौरे के साथ-साथ बांग्लादेश दौरे के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, इन टीमों में कई सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट भी दिया गया है और टी-20 टीम से दिनेश कार्तिक के साथ रविचंद्रन अश्विन का पत्ता भी कट चुका है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया तो इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवाल भी लिए।

Advertisement

इस दौरान एक पत्रकार ने चेतन शर्मा से रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिस पर चेतन शर्मा भड़क उठे। इस पत्रकार ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल पूछा लेकिन चेतन शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब तक टी 20 विश्व कप खेला जा रहा है, तब तक वो कुछ भी बात नहीं करेंगे।

Advertisement

चेतन शर्मा ने सोमवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "टूर्नामेंट के बीच में, आप चयनकर्ताओं के अध्यक्ष से किसी से बात करने की उम्मीद कैसे करते हैं? मुझे टूर्नामेंट के बीच में किसी से (उनके भविष्य के बारे में) बात नहीं करनी चाहिए। वो इतने बड़े खिलाड़ी हैं, अगर वो कुछ समझते हैं तो वो खुद आएंगे और हमसे बात करेंगे।”

इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर से चयनकर्ता बने चेतन शर्मा ने कहा कि अगर कोई लगातार उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन कर सकता है, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है और चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को चुनकर खुश होंगे। उन्होंने कहा, "क्रिकेट के दरवाजे कभी किसी के लिए बंद नहीं होंगे। अगर आप प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। यदि आप प्रदर्शन करने और रन बनाने के लिए तत्पर हैं, तो चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को चुनने से ज्यादा खुश हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार