भारतीय क्रिकेट टीम को अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करनी है। चेन्नई में होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम और भारतीय फैंस युवा शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ही शुभमन गिल को डेंगू हो गया है जिसके बाद उनके इस मैच में खेलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 

Advertisement

हालांकि, अब भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन को लेकर खुलासा किया है कि स्टार सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। उनके अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने की कुछ संभावना है। द्रविड़ के इस बयान ने भारतीय फैंस को कुछ हौंसला दिया है और इस बात की उम्मीद बनी हुई है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकते हैं।

Advertisement

द्रविड़ ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "आज वो (शुभमन गिल) निश्चित रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं। मेडिकल टीम दैनिक आधार पर निगरानी कर रही है। हमारे पास 36 घंटे हैं, हम देखेंगे कि वो क्या निर्णय लेते हैं लेकिन वो आज निश्चित रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं।"

Also Read: Live Score

ये पूछे जाने पर कि क्या शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिखेंगे? द्रविड़ ने कहा कि दाएं हाथ का ये बल्लेबाज अभी भी खेलने की दौड़ में है। द्रविड़ ने कहा, ''मेडिकल टीम ने अभी तक उन्हें बाहर नहीं किया है। हम दिन-प्रतिदिन के आधार पर उसकी निगरानी करते रहेंगे। हम देखेंगे कि परसों वो कैसा महसूस करता है।" आपको बता दें कि शुभमन इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और अगर वो इस मुकाबले से बाहर होते हैं तो ये भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार