मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मुकाबला मिस करने के बाद अब SKY ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम कैंप से जुड़ गए हैं और अब उनके अगले मुकाबले में खेलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पिछले मुकाबले में सूर्यकुमार टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने खुद अपनी वापसी का बड़ा संकेत दे दिया है।

Advertisement

दरअसल, पिछले हफ्ते सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविका शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ था। परिवार के साथ समय बिताने के लिए SKY ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला मिस किया था। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हराया था। वहीं हार्दिक पांड्या भी उस मुकाबले में चोट की वजह से पूरी तरह फिट नहीं थे।

अब सूर्यकुमार यादव ने शनिवार (16 मई) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वानखेड़े स्टेडियम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रैक्टिस पिच और ग्राउंड स्टाफ नजर आ रहे थे। जिसके बाद अब फैंस ने इसे उनकी वापसी का संकेत मान लिया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भी सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अगले मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इस सीजन सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। भारतीय टी20 कप्तान ने IPL 2026 में अब तक 11 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 17.73 और स्ट्राइक रेट 144.09 का रहा है। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि SKY एक बार फिर अपनी पुरानी लय हासिल करें और टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दें।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार