भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाकर ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिला दी बल्कि अपने आलोचकों की बोलती भी बंद करा दी। उनकी इस पारी के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हर्षा भोगले ने उनसे टेस्ट रिटायरमेंट के यू-टर्न के बारे में भी सवाल पूछा जिसका कोहली ने सीधा सा जवाब देकर सारी अफवाहों को बंद कर दिया।

Advertisement

जब कोहली से पूछा गया कि क्या वो सिर्फ वनडे में ही खेलना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, "हां, और हमेशा ऐसा ही होगा। मैं सिर्फ खेल का एक ही रूप खेल रहा हूं।" इस बीच, कोहली पुराने अंदाज में दिखे जब उन्होंने रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला और उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

कोहली ने आगे कहा, "अगर आपने 300 के आस-पास गेम खेले हैं, तो आपको पता होता है कि लंबे समय तक बैटिंग करने की फिजिकल क्षमता कब होती है। जब तक आप बॉल को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं, यह फिजिकली फिट, मेंटली तैयार और एक्साइटेड होने के बारे में है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। विराट कोहली के 135 के अलावा, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 72, मार्को जानसेन के 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी के बावजूद 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार