ICC T20 वर्ल्ड कप अभी भी चार महीने दूर है, लेकिन फैंस अभी से ही ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस टूर्नामेंट में भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा। कई फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या विराट कोहली रोहित शर्मा की जोड़ी इस मेगा इवेंट में ओपनिंग करते हुए दिख सकती है।

Advertisement

अब इस सवाल का जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने देने की कोशिश की है। दीप दासगुप्ता को लगता है विराट का टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करना केएल राहुल के फॉर्म पर निर्भर करेगा।

Advertisement

दीप नेअपने YouTube चैनल पर बोलते हुए, कहा, “यह संभव है और विराट ने पिछली सीरीज के दौरान भी ये कहा था कि वो रोहित के साथ ओपनिंग के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं, उन्होंने जो भी कहा मुझे नहीं पता कि इस विचार के साथ आगे चलना सही होगा या नहीं। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि केएल राहुल की फॉर्म कैसी है।”

आगे बोलते हुए पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने कहा, “अगर केएल राहुल एक साल पहले की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं तो मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि विराट को ओपनिंग क्यों करनी चाहिए। फिर रोहित और केएल ओपनिंग कर सकते हैं, और विराट तीन पर आ सकते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि विराट और रोहित इस समय ओपन करेंगे, लेकिन मैं कहूंगा कि विकल्प अभी भी खुला है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार