आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन आज (8 सितंबर) को होना है। ऐसे में कई खिलाड़ियों का सपना साकार होगा और कई खिलाड़ियों के सपने टूटने वाले हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर भी हैं कि इस बार भी हमें कोई खिलाड़ी अंबाती रायडू बनता हुआ दिखेगा। क्योंकि चयनकर्ताओं ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अंबाती रायडू का चयन ना करके पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

Advertisement

रायडू को लगातार दो साल तक टीम के साथ रखा गया था और वो लगभग हर सीरीज में खेलते हुए दिखे थे लेकिन जब वर्ल्ड कप टीम की सेलेक्शन की बारी आई तो उनका नाम नदारद था जिसने ना सिर्फ उन्हें बल्कि उनके चाहने वालों को भी बड़ा सदमा दे दिया। ऐसे में फैंस बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की टीम सेलेक्शन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिले।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2019 स्क्वॉड में रायडू को रिजर्व में डालकर युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया गया था। शंकर को चुनने के पीछ चयनकर्ताओं ने उन्हें 3 डी प्लेयर यानी बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर बताया था जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की काफी आलोचना की गई थी। इस बार भी कई ऐसे नाम हैं जिनको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो राहुल चाहर, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाज़ों में से किसका पत्ता कटेगा ये कहना बहुत मुश्किल है। वहीं, अगर ये रिपोर्ट सच साबित होती है तो हमें 2019 वर्ल्ड कप की ही तरह एक और खिलाड़ी रायडू बनता हुए दिख सकता है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार