भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में पांचवां टी20 बारिश से रद्द हुआ, लेकिन पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में अचानक हुई एक बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। एडम गिलक्रिस्ट ने मिचेल मार्श से सीधे पूछ लिया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी वो करेंगे या फिर पैट कमिंस। सवाल सुनकर मार्श कुछ पल के लिए चौंक गए, लेकिन फिर उन्होंने साफ जवाब दिया। दोनों के बीच हुई मज़ेदार बातचीत सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर एक ऐसा सवाल सुनने को मिला, जिसकी उन्होंने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार(8 नवंबर) को पांचवां टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया, लेकिन पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने मार्श से वो बड़ा सवाल पूछ दिया, जिस पर चर्चा काफी समय से चल रही थी।

Advertisement

गिलक्रिस्ट ने मार्श से पूछा कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी कौन करेगा वे खुद या फिर पैट कमिंस? सवाल सुनते ही मार्श एक पल के लिए बिना जवाब के खड़े रह गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत कहा कि वे ही ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे।

गिलक्रिस्ट ने कहा, “कौन लीड करेगा? आप या पैट? अगर पैट कमिंस फिट हुए तो क्या वह कप्तानी करेंगे या आप इसे जारी रखेंगे?” इस पर मार्श ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “गुड क्वेश्चन गिली… मुझे लगता है मैं ही रहूंगा।” गिलक्रिस्ट ने फिर पूछा, “मतलब आप ही ऑफिशियल टी20 कप्तान हैं? पैट कमिंस आएंगे तो वह आपके अधीन खेलेंगे?” मार्श ने दोबारा पुष्टि करते हुए कहा, “मुझे ऐसा ही लगता है।” बातचीत के अंत में गिलक्रिस्ट ने कहा, “क्लैरिफाइ करने के लिए शुक्रिया।” अब ये केवल मार्श का मजाक था, या फिर पुष्टि ये तो समय आने पर ही पता लगेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी बीच मार्श ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम काफी सेट है और BBL में प्रदर्शन का चयन पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ेगा। BBL खिलाड़ियों के लिए मज़े लेने और अपनी लय पाने का मंच होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार