न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग (Will Young) को बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 114 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान यंग को एक ही गेंद पर जीवनदान भी मिला औऱ उन्होंने 7 रन भी बनाए। यह वाकया हुआ लंच के बाद पहले ही ओवर में। बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत शानदार रही और पहले सत्र में ओपनिंग जोड़ी ने 92 रन जोड़े। 

Advertisement

इबादत हुसैन द्वारा डाले गए 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर यंग के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद स्लिप की तरफ गई। गेंद पहले स्लिप पर खड़े फील्डर की तरफ जा रही थी, लेकिन दूसरी स्लिप पर खड़े लिटन दास ने डाइव मारकर कैच पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गेंद दास के हाथ से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ चली गई। 

Advertisement

फाइन लेग पर तस्कीन अहमद ने गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोका, लेकिन जब तय यंग और टॉम लैथम भागकर तीन रन ले चुके थे। अहमद ने गेंद स्ट्राइकर्स छोर की तरफ थ्रो की, जिसे विकेटकीपर नुरुल हसन ने पकड़ा औऱ नॉन स्ट्राइकर्स छोर पर यंग को रनआउट करने के लिए थ्रो किया। हसन ने बिना बैकअप फील्डर के गेंद थ्रो कर दी। जिसके बाद गेंदबाज हुसैन को खुद गेंद रोकने के लिए दौड़ना पड़ा, लेकिन वह चौका होने से नहीं रोक सके। जिसके बाद हुसैन काफी निराश नजर आए।

यंग के खाते में कुल सात रन आए, तीन उन्होंने भागकर लिए और चार रन ओवर थ्रो के। अंपायर क्रिस गैफनी ने इस गेंद के बाद हाथ से 7 रन का इशारा भी किया। 

इससे पहले एक गेंद पर सात रन का वाकया जनवरी 2015 में साउथ अफ्रीका औऱ वेस्टइंडीज के बीच केपटाउन टेस्ट में हुआ था। जब वर्नोन फिलेंडर के खिलाफ क्रेग ब्रैथवेट के खाते में 7 रन आए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार