पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज यानि 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। धोनी अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने से पहले लंदन में विंबलडन देखने पहुंचे। उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

धोनी दर्शकों के बीच विंबलडन का मज़ा ले रहे थे लेकिन इसी बीच कैमरामैन ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, विंबलडन ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से माही की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान विंबलडन ने जो कैप्शन दिया वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

विंबलडन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन 'हिंग्लिश' में लिखा, 'नडाल मार रहा है, माही देख रहा है! जन्मदिन मुबारक हो एमएस धोनी। आशा है कि कल विंबलडन में आपका जन्मदिन से पहले का जश्न शानदार रहा होगा।' इसके अलावा विंबलडन ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी माही की तस्वीर शेयर की जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फिलहाल धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है लेकिन वो आईपीएल में अभी भी फैंस का मनोरंजन करते हुए दिख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार