सेंट लूसिया, 11 अगस्त (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज ने डारेन सैमी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 353 रनों पर आउट करने के बाद दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम ने 47 ओवरों का सामना किया है। क्रेग ब्राथवेट 53 और डारेन सैमी 18 रनों पर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज ने लियोन जॉनसन का विकेट गंवाया है, जो 23 रन बनाने के बाद लोकेश राहुल द्वारा रन आउट किए गए। ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने तोड़ा ये सालों पुराना रिकॉर्ड, जो असंभव था

Advertisement

जानसन ने 75 गेंदों पर दो चौके लगाए और ब्राथवेट के साथ पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद ब्राथवेट तथा ब्रावो 48 रन जोड़ चुके हैं।ब्राथवेट ने 143 गेंदो का सामना कर छह चौके लगाए हैं जबकि ब्रावो ने 66 गेंदों पर दो बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है।मेजबान पहली पारी की तुलना में अभी भी 246 रन से पीछे हैं लेकिन अच्छी शुरुआत से उन्हें निश्चित तौर पर बल मिला है। ये भी पढ़ें: रिद्धिमान साहा ने टेस्ट क्रिकेट में धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर किया ये हैरत भरा कारनामा

Advertisement

इससे पहले, भारत ने रविचन्द्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए।भारत के अंतिम तीन विकेट 353 के स्कोर पर ही गिरे। अश्विन का यह टेस्ट करियर का चौथा शतक था जबकि साहा ने अपने टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा।

दोनो ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की जुझारू साझेदारी की। इसी साझेदारी की बदौलत भारत 350 के स्कोर के पार पहुंच सका।अश्विन ने अपनी पारी में 297 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं साहा ने अपनी पारी में 227 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए। कोहली को चियर करने के लिए अनुष्का पहुंची: देखें तस्वीरें

भारत ने पहले दिन 126 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद अश्विन ने साहा के साथ मिलकर भारत को संभाल लिया और मेजबानों को विकेट से महरूम भी रखा।

दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने दिन की अच्छी शुरुआत की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट लेने का एक भी मौका नहीं दिया। अश्विन किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं थे। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि उनका ध्यान विकेट पर जमे रहने पर है।

Advertisement

वहीं साहा ने अश्विन की अपेक्षा तेजी से रन जोड़े। वह पहले दिन 46 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन के पांचवें ओवर में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। अश्विन ने जहां एक-एक रन लेकर अपना खाता चालू रखा वहीं साहा ने कुछ अच्छे शॉट खेले और कई बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

भोजनकाल तक दोनों ने एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। भोजनकाल के बाद अश्विन ने छक्का जड़ अपना शतक पूरा किया। कुछ देर बाद साहा ने भी अपना सैकड़ा पूरा किया।

अल्जारी जोसेफ ने साहा को 339 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। साहा के जाने के बाद रवींद्र जडेजा (6) 351 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कुल स्कोर में दो रन और जोड़कर अश्विन भी आउट हो गए।उनके जाने के बाद भारतीय टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा और पूरी भारतीय टीम 353 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

Advertisement

मेजबानों की तरफ से जोसेफ और मिगुएल कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। रोस्टन चेस और शेनन गाब्रिएल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार