25 जुलाई,नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूई) सितंबर की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के साथ अपनी प्रस्तावित सीरीज की मेजबानी करना चाहती है। विंडीज टीम के खिलाड़ी सितंबर में होने वाले आईपीएल का हिस्सा होंगे। अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए गए आईपीएल की मेजबानी के दरवाजे खुल गए हैं। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा था कि लीग का आयोजन 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच हो सकता है।

Advertisement

वेस्टइंडीज को जुलाई-अगस्त में दो टेस्ट और पांच टी-20 मैचों के लिए साउथ अफ्रीका टीम की मेजबानी करनी थी लेकिन यह सीरीज कोविड-19 के कारण स्थगित हो गई।सीडब्ल्यूआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने मेसन एंड गेस्ट शो पर कहा, हमें उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका सितंबर की शुरुआत में या तो टी-20 सीरीज के लिए या टेस्ट सीरीज के लिए आएगी। यह आईपीएल पर निर्भर है। साउथ अफ्रीका के कई टेस्ट खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं जबकि हमारी मौजूदा टेस्ट टीम में हमारे पास कोई आईपीएल खिलाड़ी नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा, हम आईपीएल के दौरान साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह हमें साफ तौर पर कह दिया है। उनका अपने खिलाड़ियों से वादा है कि वह उन्हें आईपीएल में खेलने की मंजूरी देगी। ग्रेव ने कहा, हम जिस प्लान पर काम कर रहे हैं वो यह है कि खिलाड़ी घर आएंगे, घर पर सप्ताह का अंत बिताएंगे। जो कैरिबियन प्रीमियर लीग में हैं वो त्रिनिदाद जाएंगे, शायद 3 अगस्त को।

उन्होंने कहा, सीपीएल खत्म होगा 10 सितंबर को। हमें उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका इसके तुरंत बाद आएगी। चाहे पूरा दौरा हो या हमें टेस्ट और टी-20 में से एक को चुनना हो, हम नहीं जानते। वेस्टइंडीज इस समय इंग्लैंड में है जहां वो तीन मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मैनचेस्टर में खेल रही है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार