ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के लिए बेताब है। ऑस्ट्रेलिया को 23 अक्टूबर को सुपर-12 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

Advertisement

उनकी तैयारियां हालांकि उम्मीद के अनुरुप नहीं रही हैं क्योंकि कंगारू टीम को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फिंच ने कहा, "खिताब जीतना बड़ा होगा। यह ऐसा है जो हमारे पास नहीं है। कई बार हम इसे जीतने के करीब रहे हैं।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को 2007 में सेमीफाइनल में भारत ने हराया था। इसके तीन साल बाद भी टीम सेमीफाइनल में पहुंची जहां उसे इंग्लैंड ने हराया। फिर उसे 2012 में वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में हराया।

फिंच ने आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, "हम अभी भी इसमें जाने के लिए बहुत आश्वस्त हैं। हमारे पास एक ऐसी टीम है जिसने बहुत अधिक टी20 खेला है। हर टीम कोई भी मैच जीत सकती है, हम जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में सभी टीमों में मैच विजेता हैं इसलिए हमें बस सही समय पर काम करना है।"

ऑस्ट्रेलिया की तरह साउथ अफ्रीका की टीम भी अबतक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी है। वह 2009 और 2014 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार