अंपायरों को अक्सर मैदान पर गलतियां करते हुए देखा गया है और इन गलतियों के चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन ज़रा सोचिए जब गलती फील्डिंग साइड की हो और बल्लेबाज़ के आउट होने के बावजूद अगर वो अपील ना करें, तो इसमें किसका कूसूर है।

Advertisement

एक ऐसा ही दृश्य महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग 2021-22 में देखेने को मिला है जहां क्वींसलैंड और तस्मानिया के बीच खेले गए मैच में एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई। क्वींसलैंड की ओपनिंग बल्लेबाज जॉर्जिया वोल क्लीन बोल्ड होने के बाद भी नॉआउट रही।

Advertisement

ये घटना पहली पारी के 14वें ओवर में घटित हुई जब वोल के क्लीन बोल्ड होने के बाद भी तस्मानिया के किसी भी क्षेत्ररक्षक ने अपील नहीं की। ये घटना दाएं हाथ की तेज गेंदबाज बेलिंडा वाकारेवा की गेंद पर घटित हुई। इस दौरान कमेंटेटरों को ये लगा कि विकेटकीपर के दस्तानों के कारण बेल्स गिरी हैं लेकिन ऐसा नहीं था।

हालांकि, ये रहस्य तब सुलझा जब बड़े पर्दे पर रिप्ले दिखाए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि,वोल इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सकीं और जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार