कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेशक फाइनल मुकाबला हार गई लेकिन सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने करोड़ों दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और उन खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स का नाम भी शामिल है। 

Advertisement

अगर रोड्रिग्स की बात करें तो फाइनल में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की और एक समय तो ऐसा लग रहा था कि हरमन और रोड्रिग्स की जोड़ी मिलकर भारत को जीत दिलवा ही देगी लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम इंडिया हार मान गई। जेमिमा, जो इस साल की शुरुआत में महिला वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का टिकट हासिल नहीं कर पाई थी और उनका दिल टूट गया था, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे खुद को टी 20 में नियमित कर लिया और आज वो टीम की मज़बूत कड़ी हैं।

Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म हो चुके हैं लेकिन जेमिमा एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फैंस को पुरानी यादों के सफर पर ले गई है। इस तस्वीर में एमएस धोनी और विराट कोहली को भी देखा जा सकता है। आप सब ने एमएस धोनी और विराट कोहली की वो वायरल तस्वीर जरूर देखी होगी जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बॉडी को पूरा स्ट्रेच करके स्टंपिंग से खुद को बचाया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में जेमिमा ने भी कुछ ऐसा ही किया था जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान, जेमिमा ने मैच के दौरान खुद को स्टंपिंग से बचाने के लिए अपने पिछले पैर को पूरी तरह से स्ट्रेच किया था जो धोनी और विराट की वायरल तस्वीर से बिल्कुल मेल खाता है। जेमिमा ने माही और विराट के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ऐसा लगता है कि मैं अब एलीट कंपनी का हिस्सा हूं।"

इस समय जेमिमा द हंड्रेड लीग का हिस्सा हैं और वो चाहेंगी कि पिछले साल की तरह इस साल भी वो धमाल मचाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार