भारतीय क्रिकेट टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब धर्मशाला में खिलाड़ी ट्रेकिंग कर रहे थे तो उन्हें एक महिला पहचान नहीं पाई। ये मुलाकात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई है। एक महिला ने बताया कि उसने अनजाने में श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर जैसे कई भारतीय क्रिकेट स्टार्स के साथ एक व्लॉग शूट किया, जबकि वो उन्हें पहचानती भी नहीं थी।
महिला ने अपनी रील में बताया कि वो धर्मशाला के पास एक छिपे हुए झरने की तलाश में एक दोस्त के साथ ट्रेकिंग कर रही थी, तभी रास्ते में उन्हें कुछ लोग मिले। उसने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "छिपे हुए झरने की तलाश में निकले थे, टीम इंडिया मिल गई।"
यात्रा की एक आम सी याद लगने वाली ये घटना तब एक दिलचस्प मोड़ पर आ गई, जब उन्हें पता चला कि जिन लोगों से वो मिली थीं, वो असल में टीम इंडिया के सदस्य थे।इसके बाद महिला ने इस मुलाकात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक क्लिप में वो श्रेयस अय्यर के साथ पोज़ देती हुई दिखीं और उस पल को अपने ट्रैवल कंटेंट का ही एक हिस्सा मान रही थीं। उस समय, उन्हें शायद यह पता नहीं था कि अय्यर भारत के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में से एक हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
एक और रील में, उन्होंने माना कि घर लौटने के बाद ही उन्हें खिलाड़ियों की पहचान पता चली। उन्होंने मज़ाक में क्रिकेट के बारे में ज़्यादा जानकारी न होने पर अफ़सोस जताया और कहा कि काश उन्होंने उन स्टार्स को तब पहचाना होता जब उनके पास मौका था। ये वीडियो तेज़ी से ऑनलाइन वायरल हो गए हैं और क्रिकेट फ़ैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।