भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 11 ओवरों में बिना विकेट खोए ही हासिल कर लिया।

Advertisement

अब दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टक्कर होनी है और इस मैच के विजेता की भिड़ंत फाइनल में भारत से होगी। महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला दांबुला में ही 28 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 80 रन ही बना पाई।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने 51 गेंदों में 32 रनों की धीमी पारी खेली। बांग्लादेश की पारी कभी भी रफ्तार पकड़ती हुई नहीं दिखी। बांग्लादेश की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि 8 खिलाड़ी तो दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। भारत के लिए गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर रेणुका ठाकुर सिंह और राधा यादव ने अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश को धराशायी कर दिया। इन दोनों को 3-3 विकेट मिले जबकि दीप्ति शर्मा औऱ पूजा वस्त्राकर ने 1-1 विकेट लिया।

एक मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने भारत का एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और 10 विकेट रहते भारत को जीत दिला दी। स्मृति ने अंत तक नाबाद रहते हुए अर्द्धशतक लगाया जबकि शेफाली ने भी 28 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार