पाकिस्तान ने जीत के साथ विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड को 35 रन से मात दी।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। इस टीम को दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शवाल जुल्फिकार (1) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर गुल फिरोजा (0) भी पवेलियन लौट गईं।

यहां से मुनीबा अली ने आयशा जफर के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए। आयशा टीम के खाते में सिर्फ 9 रन ही जुटा सकीं। इसके बाद मुनीबा अली ने सदाफ शमास के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 54 रन जुटाकर टीम को 77 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 12वें ओवर की चौथी और छठी गेंद पर सदाफ (20) और कप्तान फातिमा सना (0) अपना विकेट खो बैठीं। इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन ही जुटा सकी।

विपक्षी खेमे से थिपाचा पुत्थावोंग ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सुलीपोर्न लाओमी ने 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, फनिता माया ने 2 विकेट और सुनिदा चतुरोंगरात्तन ने 1 सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में थाईलैंड 20 ओवरों के खेल में 8 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। गजब संयोग ये रहा कि ठीक पाकिस्तान की तरह थाईलैंड ने भी दूसरे ओवर की दूसरी और छठी गेंद पर शुरुआती दो विकेट गंवाए। उसका स्कोर भी '6' ही था।

इसके बाद नट्टाकन चंतम ने कप्तान नारुएमोल चाईवाई के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए। चंतम ने 14 रन, जबकि चाईवाई ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में थाईलैंड 20 ओवरों के खेल में 8 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। गजब संयोग ये रहा कि ठीक पाकिस्तान की तरह थाईलैंड ने भी दूसरे ओवर की दूसरी और छठी गेंद पर शुरुआती दो विकेट गंवाए। उसका स्कोर भी '6' ही था।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 11 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि तुबा हसन ने 2 विकेट निकाले। फातिमा सना और नाशरा संधू ने 1-1 विकेट झटका।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार