वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज तायला व्लामिन्क (Tayla Vlaeminck) फील्डिंग के दौरान अपने कंधे को गंभीर रूप से चोटिल करवा बैठी और इस वजह से उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अब वो आगे आने वाले मैचों में खेलेंगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Advertisement

यह घटना पहले ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब मेगन शट मुनीबा अली को गेंदबाजी कर रही थीं। शट ने ऑफ के बाहर फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी और मुनीबा ड्राइव के लिए गयी। हालाँकि, वह गेंद से अच्छा संपर्क नहीं बना सकी और गेंद स्लिप कॉर्डन के पार चली गई। तायला गेंद के पीछे गयी लेकिन डाइव लगाते हुए उनका घुटना टर्फ में फंस गया और वह अपने कंधे को गंभीर रूप से चोटिल करवा बैठी। तायला काफी दर्द में दिखाई दी। इसके बाद वो फिजियो की मदद से बाहर चली गयी। 

ऑस्ट्रेलिया की वूमेंस क्रिकेट टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तायला को लेकर कहा कि, "चौका रोकने के प्रयास में तायला का दाहिना कंधा खिसक गया। उनका कंधा अब रीलोकेट हो गया है और चोट की गंभीरता का पता आने वाले दिनों में आगे के मूल्यांकन के बाद चलेगा।"

14वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 19.5 ओवर में 82 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। आलिया रियाज ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन और इरम जावेद ने क्रमशः 12(18), 12(25) रनों का योगदान दिया। एशले गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

ऑस्ट्रेलिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शट, तायला व्लामिन्क । 

पाकिस्तान वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर/कप्तान), सिदरा अमीन, निदा डार, सदफ शमास, आलिया रियाज, इरम जावेद, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार