16 फरवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में चुने जाने का समर्थन करते हुए कहा कि विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले टीम प्रबंधन उन्हें कुछ और मौके देना चाहता है।
Advertisement
पंत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्हें दिनेश कार्तिक के स्थान पर टीम में चुना गया है।
Advertisement
आपको बता दें कि एमएसके प्रसाद ने टीम के ऐलान के वक्त कहा कि वर्ल्ड कप के लिए 18 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्टेड किया है और उसमें दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं।