मेलबर्न, 22 फरवरी (CRICKETNMORE)।  वर्ल्ड कप के अपने अपने दूसरे मैच में भारत ने मौका लपककर साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप में जीत का चौका लगाने से रोक दिया। भारत ने अफ्रीकी टीम को 130 रन की करारी शिकस्त दी। जीत के लिये 308 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 177 रनों पर आउट हो गई। यह साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी हार है।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाये। उन्होंने 16 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 146 गेंदों पर 137 रन बनाये। तेंदुलकर और गांगुली के बाद वर्ल्डकप में एक के बाद एक दो अर्धशतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय बन गये हैं। साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्डकप में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भी। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।


देखें पूरा स्कोरकार्ड : भारत बनाम साउथ अफ्रीका


भारत ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करने का फैसला लिया जो की काफी सही साबित हुआ। खेल की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। लेकिन दूसरे ओवर में ही महज 9 रनों पर रोहित शर्मा रन आउट हो गये। इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने भारत को सधी शुरुआत देते हुये 127 रनों की साझेदारी की। 28वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली इमरान ताहिर की गेंद पर पलेसिस को कैच दे बैठे । उन्होंने 60 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 46 रन बनाये। कोहली के बाद धवन का साथ देने आये रहाणे ने धूआंदार पारी खेली। दोनों ने साथ मिलकर रन बनाने की गति बढ़ाते टीम के खाते में 125 रन जोड़े। दोनों ने अपनी साझेदारी के अंतिम पांच ओवरों में 42 रन बनाये। धवन ने 16 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 146 गेंदों पर 137 रन बनाये। वहीं रहाणे ने 7 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 79 गेंदों पर 59 रन बनाये। धवन के आउट होने के बाद रैना खेलने आये जो तेज खेलने के चलते सिर्फ 6 रन बना सके और मोर्कल की गेंद पर तेज शॉट लगाने के चक्कर में सीमा रेखा के करीब कैच दे बैठे। उसके थोड़े समय बाद रहाणे भी डेल स्टेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। जेडजा भी कुछ खास नही कर पाये उन्हें डी विलियर ने रन आउट किया। मैच के 48वें ओवर में कप्तान धोनी ने एक के बाद एक तीन चौके लगा मैच के स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया। धोनी 18 रन बनाकर मोर्कल की उंची गेंद पर विकेट कीपर कोक को कैच दे बैठे।

साउथ अफ्रीका की ओर से मॉर्ने मॉर्कल ने दो, इमरान ताहिर, पावेल और डेल स्टेन ने एक-एक विकेट लिया। डी विलियर ने दो को रन आउट किये।

टीम का स्कोर इस तरह रहा। रोहित शर्मा 0(6), शिखर धवर 137(146), विराट कोहली 49(60), अजिंक्या रहाणे 79(60), सुरेश रैना 6(5), महेन्द्र सिंह धोनी 18(11 ), जडेजा 2(4), आर अश्विन 5(5), मोहम्मद शामी 4(5) ।

जवाब में खेलने आई साउथ अफ्रीका की टीम को चौथे ओवर में ही पहला विकेट गवाना पड़ा। कुक और आमला ने इनिंग की शुरुआत की। कुक शामी की गैंद पर कोहली को कैच दे बैठे । इसके बाद आमला और पलेसिस ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 11वें ओवर में आमला भी शमी की गेंद पर बाउंडरी पर मोहित शर्मा को विकेट दे बैठे। आमला ने 28 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 22 रन बनाये।

हालांकि इसके बाद डी विलियर और पलेसिस ने मिलकर 68 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 108 तक पहुंचा दिया। डिविलियर 23वें ओवर की पांचवी गेंद रन आउट हो गये। उन्होंने 38 गैंदों पर 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाये। इसके बाद पेलिसिस भी ज्यादा देर नही टिक पाये और 29वें ओवर में 55 रन बनाकर मोहित शर्मा की गेंद पर धवन को कैच दे बैठे। तब साउथ अफ्रीका का स्कोर 133 पर चार विकेट था। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम को संभलने का मौका नही मिला और उसके एक के बाद एक विकेट गिरते गये और पूरी टीम 40.2 ओवर में 177 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

साउथ अफ्रीका का स्कोर बोर्ड इस प्रकार रहा। आमला 22(28), कुक 7(15), पलेसिस 55(71), डीविलयर 30(38), मिलर 22(23), डुमनी 6(15), पारनल 17(28), फिलएंडर 0(2), डेरिल स्टेन 1(7), मोर्कल 2(5), इमरान ताहिर 8(10)।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट आर अश्विन ने लिये। मोहित शर्मा और मोहम्मद शामी ने दो- दो और रविन्द्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

(ऐजंसी)

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार