खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार हो इंग्लैंड पहुंची विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बुघवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का अपना पहला मैच चोकर्स नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

एक तरफ जहां साउथ अफ्रीकी टीम अपने दो मैच हार चुकी है तो वहीं दूसरी ओर भारत की टीम वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी। ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के ऐसे 3 पहलू जिसपर भारतीय टीम को चिंता करने की जरूरत है।►

 
Advertisement

ओपनर्स को करनी होगी बड़ी पार्टनरशिप

भारत के ओपनर भले ही वर्ल्ड क्रिकेट में दिग्गज ओपनर्स के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से भारत के ओपनर भारत को अच्छी शुरूआत नहीं हो रही है। वार्म अप मैच में भी दोनों ओपनर्स फ्लॉप साबित हो गए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत के ओपनर्स को अच्छी शुरूआत देनी होगी। सभी जानते हैं कि रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में काफी अहम होने वाले हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दोनों ओपनर्स कैसा परफॉर्मेंस कर पाते हैं।

 

भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म चिंता का विषय

इस वर्ल्ड कप में भुनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर हर किसी की नजर होगी। भुवी का हालिया फॉर्म बेहद ही औसत रहा है। वर्ल्ड कप में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की तेज पिच पर भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर पाने में सफल हो पाएंगे या नहीं।

 
Advertisement

केदार जाधव और विजय शंकर में से किसे मिलेगा प्लेइंग XI में मौका

केदार जाधव अपने चोट से ऊबर चूके हैं और नहीं विजय शंकर भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट दोनों में से किसे प्लेइंग XI में शामिल करता है। एक तरफ जहां विजय शंकर गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी के लिए भा जीने जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर केदार जाधव बल्लेबाजी और अपनी अलग तरह की गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते हैं।

गौरतलब है कि नंबर 4 पर केएल राहुल फिट हो चुके हैं। यानि केदार जाधव और विजय शंकर में किसे मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार