आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतकवीर अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) की पारी का सब्सट्यूट दुशान हेमन्था (Dushan Hemantha) ने शानदार कैच पकड़ कर किया। शफीक खुद विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि मथीशा पथिराना की गेंद पर हेमन्था ने डाइव लगाते हुए उनका शानदार कैच पकड़ लिया। इस मैच में पाकिस्तान 345 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। 

Advertisement

34वां ओवर करने आये पथिराना ने दूसरी गेंद शार्ट और आउटसाइड ऑफ पर डाली। शफीक ने इस गेंद पर चौका हासिल करने के लिए जोरदार कट किया।  हालांकि बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े सब्सट्यूट दुशान हेमन्था ने आगे कि ओर डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़कर शफीक की पारी का अंत किया। शफीक ने 103 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 113 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका पहला वनडे शतक है। उन्होंने मोहम्मद रिजवान के साथ 176 (156) रन की बेहतरीन साझेदारी की। 

Advertisement

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 344 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन इन फॉर्म बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 77 गेंद में 14 और 6 छक्कों की मदद से 122 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 89 गेंद का सामना करते हुए 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली। 

पथुम निसांका ने 51(61) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हसन अली ने अपने नाम किये। 2 विकेट हारिस रउफ ने हासिल किये। एक-एक विकेट शादाब खान, मोहम्मद नवाज और शाहीन अफरीदी ने अपनी झोली में डाले।  

SL की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका। 

Also Read: Live Score

Advertisement

PAK की प्लेइंग XI: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार